*सुकून* *मेरा सुकून मेरे हाँथों में... छोटी छोटी नन्ही बातों में...* *सुकून मेरा नहीं मोहताज बड़ी बड़ी बातों का* *मिला सुबह सँवरे साथियाँ के ख़ुशनुमा चेहरे में..* *बच्चों के सुकून भरी नींदो में..* *उनकी जिद्दो में.. खिल खिलाने में* *मेरे बगिया के सुंदर खिले फूलों में..* *रिमझिम बरसती भिगोती बूँदो में..* *मिला सुकून उन लम्हों में ..* *जब जब लोग मिलते हैं ..* *कुछ हक़ से अपनेपन से..कुछ अंजाने में* *हँसते खिलखिलाते मोहल्ले के बच्चों में...* *कानो में गूँजतै और गुनगुनाते गानो में...* *रात के सन्नाटे में.. अचानक तेज़ हवा के झोंकों में..* *सुंदर चंदा की लालिमा में..* *श्रद्धा से झुकें उन लम्हों में ..* *मेरी माँ की प्यारी प्यारी यादों में...* *दोस्तों के याद में उनके प्यार में* *कुछ छोटी बातों में किसी की आवाज़ों में* *कुछ खट्टे कुछ मीठे तकरार में..* *कभी मंदिर की प्रार्थनाओ में..* *कभी सिर्फ़ चुप चाप बैठें ख़ामोशियों में..* *सुकून मधोश हो ढूँढ लेता मुझे मुझ में..* *मेरे दीवाना हो मेरे दीवाने पनमे..* *नन्ही नन्ही सी ही सही..मासूम सी बातों में...* *नहीं मोहताज बड़ीं बड़ीं बातों का..सुकून मेरा...
A platform to share ideas and experiences on making life meaningful, joyous and loving by exploring the wisdom of Ancient Indian Mystics and Modern Science.Let us contribute to the rise of Collective Consciousness and make the world a better place. May all be Free, May all be Happy, May all be Joyous.